पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतंकी जगतार तारा को पूछताछ के लिए बठिंडा लाई पुलिस

आतंकी जगतार तारा को पूछताछ के लिए बठिंडा लाई पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| पूर्वसीएम बेअंत सिंह कत्लकांड के दोषी खालिस्तान टाइगर फोर्स के जगतार सिंह तारा से पूछताछ के लिए सोमवार को बठिंडा पुलिस पटियाला से प्रोडक्शन वारंट पर बठिंडा लेकर आई। तारा को जिला पुलिस की टीम ने सीजेएम रमन कुमार की अदालत में पेश कर उसका 3 दिन कर रिमांड हासिल किया।

आतंकीसन्नी केस में होगी पूछताछ : कुछमहीने पहले आतंकी गतिविधियों के आरोप में पकड़े गए बठिंडा वासी रमनदीप उर्फ सन्नी के केस में तारा से पूछताछ की जाएगी। सन्नी फेसबुक के जरिए थाईलैंड में बैठे तारा के संपर्क में आया और बाद में तारा द्वारा भेजे गए रुपए से उससे थाईलैंड मिलने भी गया था। जहां बम बनाने की ट्रेनिंग लेने के बाद जब बठिंडा लौटा तो उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कुख्यात आतंकी जगतार सिंह तारा से बठिंडा पुलिस 2005 में पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप संबंधी पूछताछ कर सकती है। बुड़ैल जेल में सुरंग बनाकर भागने के बाद तारा ने ये हथियार पाकिस्तान से बरनाला जेल के एक वार्डन गुरप्रीत सिंह के मार्फत मंगवाए थे। गुरप्रीत को 2005 में बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।