पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस पिकअप की टक्कर में पिकअप चालक की मौत, असिस्टेंट जख्मी

बस-पिकअप की टक्कर में पिकअप चालक की मौत, असिस्टेंट जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| रामामंडी में एक बस और पिकअप वैन की टक्कर में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि उसका सहायक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी अनुसार, रामा मंडी वासी राजू बांसल शादी समारोह में पानी के कैंपरों की सप्लाई करने के लिए सोमवार सुबह अपनी पिकअप गाड़ी पर गांव चक्क हीरा सिंह वाला जा रहा था। उसके साथ उसका सहायक गुड्डू भी सवार था। जैसे ही पिकअप वैन रिफाइनरी के पास पहुंची, तो सामने से तेज रफ्तार में रही एक निजी कंपनी की बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चला रहे राजू की मौके पर मौत हो गई, जबकि सहायक गुड्डू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रामा थाना के एसएचओ सिकंदर सिंह ने बताया कि आरोपी बस चालक को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।