- Hindi News
- पेट्रोल डीजल के घटे दामों के अनुसार बस किराया कम हो
पेट्रोल-डीजल के घटे दामों के अनुसार बस किराया कम हो
पेंशनर्ससीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन मॉडल टाऊन की मंथली मीटिंग कम्युनिटी हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान ओपी सिडाना ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में काफी कमी आई है। इसके अनुपात में बस किराया माल भाड़ा के अलावा बिजली के रेटों में भी कटौती की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से वरिष्ठ नागरिकों को बस किराये में 50 प्रतिशत छूट देने की मांग उठाई। करतार सिंह वड़ैच, जसवंत सिंह, सुखदेव सिंह पलटा, कुलवंत सिंह किंगरा, जीएल गुप्ता, जगदीश राय बांसल, नरकेवल सिंह, अमरचंद गुप्ता ने पंजाब सरकार से पिछले 6 महीने का डीए का 10 प्रतिशत बकाया देने, जुलाई 2014 से डीए के 7 प्रतिशत बकाया देने, मेडिकल भत्ता एक हजार रुपए करने, छठे पे-कमीशन का गठन करके केंद्र सरकार की तरह 1-1-2016 को रिपोर्ट देने की मांग की। एसोसिएशन ने पीआरटीसी के पेंशनरों के बकाया की मांग में समर्थन देने का ऐलान किया। मंच संचालन सचिव हाकम सिंह भोगल ने किया।