- Hindi News
- रमसा अध्यापकों की रैली कल, डीसी को सौंपा ज्ञापन
रमसा अध्यापकों की रैली कल, डीसी को सौंपा ज्ञापन
सर्वशिक्षाअभियान राष्ट्रीय माध्यमिक अभियान अध्यापक यूनियन ने रोपड़ जेल में बंद अध्यापकों की रिहाई और रेगुलर करने की मांग को लेकर सरकार के नाम एक ज्ञापन सोमवार को डीसी को सौंपा। इसके साथ ही 11 फरवरी को रामपुरा 14 फरवरी को प्रांतीय रैली से अवगत कराया।
डीसी डाॅ . बसंत गर्ग से मिले शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे जतिंदर शर्मा ने बताया कि 1 फरवरी को रोपड़ के रंजीत पार्क में रैली के बाद रोष मार्च की तैयारी कर रहे एसएसए रमसा अध्यापक यूनियन पर बेला चौक में पुलिस ने लाठीचार्ज करके 7 साथियों हरदीप, निर्भय सिंह, भूपिंदर सिंह, राजिंदर, अमित राणा, गुरजंट एवं रणबीर रंधावा को जेल में बंद कर दिया। सरकार की इस कारगुजारी से गुस्साए अध्यापक जेलों में क्रमवार भूख हड़ताल कर रहे हैं, इसी कड़ी में जालंधर जिले के उपप्रधान जयप्रकाश सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए और इन्होंने ऐलान किया है कि जब तक पंजाब सरकार अध्यापकों को रेगुलर नहीं करती और केस रद्द नहीं करती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। जिला प्रशासन को अध्यापक नेताओं ने बताया कि जिला कमेटी के फैसले के अनुसार मांगें माने जाने की सूरत में 11 फरवरी को रामपुरा टी प्वाइंट पर पुतला फूक प्रदर्शन जबकि 14 फरवरी को रोपड़ में प्रदेश स्तरीय रैली की जाएगी। इसी दौरान सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का प्रचार करते हुए पंपलेट भी बांटे जाएंगे। शिष्टमंडल में सुभाष गर्ग, अमनदीप सिंह सिद्धू, नरेश कुमार, हिम्मत सिंह, कमल शर्मा, नीरू चावला, हरप्रीत कौर, रजनी, अनामिका आदि शामिल थे।
रामपुरा में होने वाली रैली से पूर्व सोमवार को एसएसए रमसा अध्यापक यूनियन के मेंबरों ने अपनी मांगों का ज्ञापन डीसी डॉ. बसंत गर्ग को सौंपा।