टीचर की नाक पर मारे मुक्के, पर्चा
बठिंडा | स्कूलके समय क्लास से बाहर घूम रहे छात्राओं को स्कूल के एक टीचर ने अंदर जाने को कहा तो प्लस वन में पढ़ने वाले स्कूल के ही एक छात्र ने स्कूल टीचर से मारपीट की और चेहरे और नाक मुक्के मारकर मौके से फरार हो गया। दयालपुरा पुलिस ने पीडि़त स्कूल टीचर की शिकायत पर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयानों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भगता भाईका के टीचर स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को कुछ छात्राओं स्कूल टाइम पर क्लास रूम से बाहर घूम रहे थे, जबकि वह छात्राओं को अपनी-अपनी क्लास में भेज रहा था।
इस दौरान स्कूल के ही प्लस वन के छात्र कुलविंदर सिंह उर्फ विक्की निवासी भगता भाईका ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी छात्र कुलविंदर सिंह उर्फ विक्की पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।