पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 34 कैंडीडेट के नामांकन रद्द, अब मैदान में 253

34 कैंडीडेट के नामांकन रद्द, अब मैदान में 253

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 287 प्रत्याशियों में से जांच के बाद 34 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। इनमें तकनीकी खामियां पाई गई हैं। इसके बाद अब निगम चुनाव के लिए 253 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी नामांकन वापस लेने के लिए अंतिम दिन है, जिसमें दोपहर 3 बजे तक मतदाता अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद जो प्रत्याशी बचेंगे उन्हें चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे।