- Hindi News
- सहारा जनसेवा के मेंबरों ने नहर की सफाई के लिए चलाया अभियान
सहारा जनसेवा के मेंबरों ने नहर की सफाई के लिए चलाया अभियान
बठिंडा| सरहिंदनहर को साफ और प्रदूषणमुक्त करने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत सहारा जनसेवा के मेंबरों ने वीरवार को नहर की सफाई की। इस दौरान सहारा जनसेवा के 16 वर्करों ने नहर से घास-फूस गंदगी को बाहर निकाला। सहारा प्रधान विजय गोयल ने बताया कि नहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सभी शहरवासियों को अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अभियान में सहयोग देने की अपील की।