पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री गुरु रामदास जी के गुरु पर्व के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन

श्री गुरु रामदास जी के गुरु पर्व के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुरामदास जी के गुरुपर्व के उपलक्ष्य में वीरवार को गुरुद्वारा दर्शन प्रकाश छावनी निहंग सिंह धोबियाना की ओर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।

जत्थेदार बाबा लाल सिंह जी के सान्निध्य में निकाला गए नगर कीर्तन में पांच प्याराें ने अगुवाई की जबकि योद्धाओं ने गतके के जौहर दिखाए। फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान रहे जबकि अन्य वाहनों पर श्रद्धालु शबद-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। धोबियाना रोड से पावर हाउस रोड, बस स्टैंड, फौजी चौक, माल रोड, रेलवे स्टेशन रोड, अजीत रोड से सौ फुटी रोड होते हुए धोबियाना रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धाुओं के जयकारे से पूरा नगर पवित्र हो गया। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर प्रसाद लिया।

गुरुद्वारा दर्शन प्रकाश छावनी निहंग सिंह की ओर से निकाले नगर कीर्तन की अगुवाई करते पांच प्यारे