पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्लोगन राइटिंग में स्नेहा और पोस्टर में मुस्कान अव्वल

स्लोगन राइटिंग में स्नेहा और पोस्टर में मुस्कान अव्वल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीपॉलिटेक्निक कॉलेज में एनएसएस यूनिट की ओर से रेड रिबन क्लब के अधीन ड्रग डी-एडिक्शन एवं एड्स प्रिवेंशन विषय पर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग लेख मुकाबले करवाए गए।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी देसराज ने युवाओं को अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए नशे एड्स से दूर रहने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। प्रिंसिपल यादविंदर सिंह ने अभिनंदन संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ नशे एवं एड्स के अलावा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ चेतना लाने को विशेष तरजीह दी जाती है कि ताकि युवाओं में सामाजिक सोच विकसित हो और वे अच्छे नागरिक बन सकें।

उन्होंने बताया कि कॉलेज में एनएसएस यूनिट एवं साहित्यिक क्लब का भी गठन किया गया है। एनएसएस प्रोग्राम अफसर पवन कुमार के नेतृत्व में हुए पोस्टर मेकिंग मुकाबलों में मुस्कान पटेल ने पहला, मनप्रीत सिंह ने दूसरा जैसमीन ने तीसरा स्थान पाया। स्लोगन राइटिंग में स्नेहा गुप्ता ने पहला, लवप्रीत सिंह ने दूसरा रमनदीप सिंह अमनदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लेख मुकाबले में गुरतेज सिंह प्रथम रहे जबकि मनदीप सिंह ओंकार सिंह ने दूसरा तथा हिमदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। इन मुकाबलों के विजेता विद्यार्थियों को एसपी सिटी देसराज द्वारा पुरस्कृत किया गया। अनुजा गोपाल, मनजीत सिंह भुल्लर, संजीव गोयल, जगसीर सिंह, जसवीर सिंह गिल, अलविंदर ढिल्लों गुरिंदर सिंह मांगट ने भी विजेताओं को शाबाशी दी।

सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में करवाए गए विभिन्न मुकाबले के विजेताओं को सम्मानित करते हुए एसपी सिटी देसराज प्रिंसिपल यादविंदर सिंह।