- Hindi News
- महाशिवरात्रि पर 17 फरवरी को निकलेगी भगवान शिव की बारात
महाशिवरात्रि पर 17 फरवरी को निकलेगी भगवान शिव की बारात
बठिंडा| महाशिवरात्रिके उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म सभा की ओर से 17 फरवरी को भगवान शिव विवाह की शोभायात्रा धूमधड़ाके से निकाली जाएगी। सभा के प्रधान एडवोकेट अभय सिंगला ने बताया कि शोभा यात्रा शाम 3 बजे मेहना चौक के श्री सनातन धर्म शिव मंदिर से प्रारंभ होगी और बाजारों से होते हुए आर्य समाज चौक, बैंक बाजार, सदर बाजार, पोस्ट ऑफिस बाजार, रेलवे रोड, माल रोड, अस्पताल बाजार, धोबी बाजार से होकर फिर से श्री सनातन धर्म सभा मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। नंदी पर सवार भगवान शंकर के साथ-साथ बारातियों के रूप में भूत-पिशाच शिव विवाह शोभायात्रा का आकर्षण रहेंगे।