- Hindi News
- लोक अदालत का बॉयकाट करने का बार एसोसिएशन ने लिया फैसला
लोक अदालत का बॉयकाट करने का बार एसोसिएशन ने लिया फैसला
बठिंडा |14 फरवरीको लगने वाली लोकअदालत का जिला बार एसोसिएशन ने बॉयकाट करने का फैसला किया है। बठिंडा के अलावा तलवंडी साबो फूल डिवीजन में भी नेशनल लाेक अदालत का बायकॉट रहेगा। इस संबंंध में वीरवार को जिला बार एसोसिएशन के सभी वकीलों की फुल हाऊस मीटिंग हुई। मीटिंग में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, नई दिल्ली द्वारा हर माह के दूसरे शनिवार राष्ट्रीय लोक अदालत लगाने का विरोध किया गया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान नवदीप जीदा ने बताया कि समस्त वकील भाइचारे द्वारा काफी संघर्ष करने के बाद पूरा महीना अाधा घंटा अधिक काम करने के बाद दूसरे चौथे शनिवार की छुट्टी प्राप्त की गई। उन्होंने बार की ओर से मांग की कि या तो लाेक अदालतों का दिन बदला जाए या फिर महीने के दूसरे शनिवार राष्ट्रीय लोक अदालत लगाने का फैसला वापस लिया जाए।