- Hindi News
- आजाद प्रत्याशी ने की डबल वोट की आरओ से कंप्लेंट
आजाद प्रत्याशी ने की डबल वोट की आरओ से कंप्लेंट
वार्डनंबर 49 से आजाद प्रत्याशी गुरमीत कौर ने उसी वार्ड से बतौर आजाद चुनाव लड़ रही प्रत्याशी राजविंदर कौर के खिलाफ रिटर्निंग अफसर को शिकायत दे आरोप लगाया कि राजविंदर कौर उसके पति दिलदारजीत सिंह ने दो-दो वोटें बनवा रखी हैं। इसके लिए उसने वार्ड की वोटर सूची की कॉपी भी शिकायत के साथ लगाई। वहीं इस पर चुनाव अधिकारी गंभीरता दिखाने की बजाए मामले से पल्लाझाड़ रहे हैं। रिटर्निंग अफसर काे दी शिकायत में आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 49 की वोटर सूची के मुताबिक राजविंदर कौर वासी जनता नगर उसके पति दिलदारजीत सिंह की दो वोटें बनी हैं। उक्त सूची के मुताबिक राजविंदर कौर की वोट नंबर बीडीजे 2391837 वोट नंबर एसआरवाई 1377944 है। जबकि राजविंदर कौर के पति दिलदारजीत सिंह की वोट नंबर बीडीजे 2391787 एसआरवाई 1377951 है। इस प्रकार दोनों की उक्त वोटर सूची में दो-दो वोटें बनी हैं। जब इस संबंध में रिटर्निंग अफसर वरिंदर शर्मा से बात की गई ताने उनका कहना था कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। संबंधित वार्ड के रिटर्निंग अफसर से बात करें। जब एईटीसी कम रिटर्निंग अफसर डीएस सिद्धू से बात की गई तो उनका कहना था ये कानूनी मैटर है लिहाजा इसमें वे ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।