- Hindi News
- निगम चुनाव संबंधी हरेक जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध
निगम चुनाव संबंधी हरेक जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध
बठिंडा | आमलोगों को निगम चुनावों से संबंधित सभी जानकारी मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन ने www.bathinda.nic.in नाम से वेबसाइट बनाई है। एडीसी विकास कम एडिश्नल जिला चुनाव अफसर वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त वेबसाइट पर प्रतिदिन उम्मीदवारों के नामों के अलावा चुनावों संबंधी जानकारी अपलोड की जा रही है। कोई व्यक्ति निगम चुनाव से संबंधी किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहता है। तो वे उक्त वेबसाइट पर प्राप्त कर सकता है। एडीसी ने बताया कि नामजदगी पेपरों की जांच रिटर्निंग अफसरों एसडीएम बठिंडा दमनजीत सिंह मान, जिला माल अफसर जशनजीत सिंह सहायक आबकारी एवं कर कमिश्नर जसकरण सिंह बराड़ द्वारा की गई है।