- Hindi News
- 16 फरवरी से पटरी पर लौटेंगी रद्द चार ट्रेनें, रिजर्वेशन शुरू
16 फरवरी से पटरी पर लौटेंगी रद्द चार ट्रेनें, रिजर्वेशन शुरू
बठिंडा | धुंध-कोहरेकी वजह से बंद की गई चारों ट्रेन 16 फरवरी से पटरी पर लौट रही हैं। इन गाड़ियों का रिजर्वेशन शुरू कर दिया गया है। इससे दिल्ली, जम्मू, जयपुर धूरी जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने धुंध के कारण गाड़ियों की लेटलतीफी की फजीहत से बचने को बठिंडा से आवागमन करने वाली चार ट्रेनों को 31 दिसंबर 2014 से रद्द कर दी थी। अब मौसम में सुधार के बाद 16 फरवरी से रद्द चारों ट्रेन पटरी पर दौड़ेंगी। इसमें श्रीगंगानगर-अंबाला एक्सप्रेस 14525-14526, 16 फरवरी से, श्रीगंगानगर-धूरी पैसेंजर 16 फरवरी से, अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस 19612-19613, 17 फरवरी से, श्रीगंगानगर-हावड़ा तूफान एक्सप्रेस 13007-13008 से 18 फरवरी से, श्रीगंगानगर-जम्मू एक्सप्रेस 14713-14714, 18 से रेगुलर हो जाएगी।