पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौने दो करोड़ का फ्रॉड बचाया

पौने दो करोड़ का फ्रॉड बचाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | एचडीएफसीबैंक अफसरों की मुस्तैदी ने पौने दो करोड़ का फ्रॉड बचा लिया। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने बैंक अधिकारियों से मिली शिकायत के बाद जांच शुरू की है। बैंक अधिकारी ने बताया कि वीरवार को मैनुआना का रहने वाले एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ बैंक आया था। उनके पास 1 करोड़ 62 लाख का सेल्फ चेक था। उन्होंने कहा कि उनकी प्रापर्टी बिकी है। वे एकाउंट खुलवाना चाहते हैं। एक साथ इतनी रकम का चेक देख बैंक अधिकारियों को शक हुआ। उन्होंने अपने स्तर पर चेक की जांच करवाई तो पता चला कि चेक जाली था। बैंक ने आईडी प्रूफ अन्य जरूरी कागजात पेश करने को कहा। जिस पर बैंक को जरूरी कागजात मुहैया नहीं करवा जा सका। मामला संदेहास्पद होने पर बैंक अधिकारी ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। थाना सिविल लाइंस पुलिस के एडिशनल प्रभारी एसआई जरनैल सिंह ने बताया कि उनके पास बैंक अधिकारियों से उक्त मामले में शिकायत मिली है।