पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेघनाद के बाण से लक्ष्मण को मूर्छित देख चिंता में डूबे श्रीराम

मेघनाद के बाण से लक्ष्मण को मूर्छित देख चिंता में डूबे श्रीराम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीरामचन्द्र कला केन्द्र क्लब की तरफ से अग्रवाल कॉलोनी नजदीक चिंतपूर्णी मंदिर समीप आयोजित श्री राम लीला के आठवें दिन श्री रामचन्द्र कला केन्द्र क्लब के प्रधान डॉ प्रवीन गर्ग और चेयरमैन विजय चौधरी की सरपरस्ती में मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। मंच पर आठवें दिन क्लब के डायरेक्टर अमित कुमार राज कुमार नाटा के निर्देशानुसार श्री हनुमान जी-अंगद संवाद, हनुमान जी रावण संवाद, पिंडी स्थापना लक्ष्मण मूर्छित दृश्य प्रस्तुत किये गए। क्लब के प्रधान डॉ प्रवीन गर्ग ने संदेश दिया कि जो प्रभु भक्ति में विश्वास रखते है उनका कभी बुरा नहीं होता। उन्होंने बताया कि जिंदगी में सफल होने के लिए पूरी लगन और श्रद्धा से कार्य करना चाहिए। इस मौके पर खजांची चक्रवर्ती गोयल, विजय प्रकाश, रुपिंदर कुमार शर्मा, विक्की शिवान, अशोक, गोलू, विक्रांत, रिंकू, रजिंदर चौहान, जगदीप सिंह, गोल्डी, रमेश कुमार मेहशी , बलराज भवनिया, मोहन लाल पप्पी, शिव, सोनू, विक्की बाबा, रवि, रूपा, बाल कृष्ण, अभी, दविंदर, रिंकू मणि ने अपना सहयोग दिया। डॉ गर्ग ने बताया कि 25 सितम्बर को उनकी क्लब की तरफ से विशाल भंडारा भी लगाया जायेगा। उधर, किकर बाजार में भी रामलीला के दौरान सुंदर-सुंदर दृश्यों का मंचन किया गया। (वारिज़ आहुजा)

किकर बाजार में चल रही रामलीला के दौरान झांकी पेश करते हुए कलाकार।

अग्रवाल कॉलोनी में चल रही रामलीला के दौरान झांकी पेश करते हुए कलाकार।