मां भगवती का जागरण कल
बठिंडा | जयदुर्गा सेवा दल यात्रा संघ की तरफ से मां भगवती जागरण का आयोजन नवरात्र के पहले दिन 25 सितंबर को वीर भवन वीर कॉलोनी में किया जा रहा है। संस्था के कैशियर जगदीश गर्ग ने बताया कि जागरण में गणेश जी मां भगवती का पूजन ओम प्रकाश, कंजक पूजन अशोक कांसल, ध्वजारोहण अशोक कांसल जैतो वाले, माला अर्पण राम अवतार अग्रवाल, ज्योति प्रकाश अशोक कुमार धुन्नीके माता का गुणगान जय मां शारदा भजन मंडल की तरफ से प्रेम नाथ गर्ग पार्टी करेंगे। इस मौके पर सोसायटी मेंबर अशोक जैन, नरिंदर बंसल, राज कुमार मंगला, गगन गर्ग, अशोक काका, वरिंदर वर्मा, दीपक गर्ग, पवन गर्ग, डॉ. तारा चंद, रमन अरोरा, विजय कुमार मंगला, बिट्टू हलवाई बठिंडा जल सेवा समिति द्वारा जागरण के दौरान निष्काम सेवा निभाई जाएगी। जबकि नव दुर्गा पीर लंगर कमेटी द्वारा भंडारे की सेवा की जाएगी।