रामलीला का शुभारंभ 25 सितंबर से
बठिंडा | श्रीरामायण कला केंद्र की तरफ से लगातार 21वें साल रामलीला का आयोजन अनाज मंडी में किया जा रहा है। श्री रामायण कला केंद्र के प्रधान सुरिंद्र काटिया, सीनियर उपप्रधान अशोक धुन्नीके तथा रामलीला के निर्देशक सतीश कुमार बब्बू ने 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाली रामलीला के बारे में जानकारी देते बताया कि उनका मकसद लोगों को प्रभु श्रीराम के जीवन से अवगत करवा कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना है। रामलीला में झंडा पूजन की रस्म पंजाब व्यापार मंडल के प्रधान अशोक कुमार धुन्नीके करेंगे।