पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल लाइब्रेरी को 25 किताबें भेंट की

स्कूल लाइब्रेरी को 25 किताबें भेंट की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | स्कूलीविद्यार्थियों को फर्स्ट एड संबंधी जागरूक करने के मंतव्य से सरकारी आदर्श स्कूल कैनाल कॉलोनी के पंजाबी अध्यापक चमकौर सिंह ने फर्स्ट एड की जानकारी पर आधारित पुस्तक पहलां मुढली सहायता की 25 कापियां खरीद कर स्कूल की लाइब्रेरी को भेंट की। ये किताबें उन्होंने प्रिंसिपल सुरिंदर नागर को सौंपी। अध्यापक चमकौर सिंह ने बताया कि लेखक नरेश पठानिया की यह किताब फर्स्ट एड संबंधी बहुत महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाती है। यह ज्ञान हर बच्चे तक पहुंचे। इसी मकसद से उन्होंने यह किताब स्कूल लाइब्रेरी को मुफ्त भेंट की है। प्रिंसिपल सुरिंदर नागर ने इस सहयोग के लिए आभार जताया। समाजसेवी विजय भट्ट ने कहा कि पुस्तक संस्कृति को प्रफुल्लित करने के लिए अध्यापक चमकौर सिंह का यह कदम सराहनीय है।