पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभागियों में दिखी मंच पर छा जाने की ललक

प्रतिभागियों में दिखी मंच पर छा जाने की ललक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(ज्ञान ज्योति गर्ल्स कॉलेज में जोनल यूथ फेस्टीवल में गिद्दा पेश करतीं छात्राएं।)
बठिंडा। सांस्कृतिक धरोहर संस्कृति से युवा पीढ़ी का लगाव बढ़ाने के मकसद से पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की ओर से करवाए जाने वाले जोनल यूथ फेस्टिवल का मंगलवार को ज्ञान ज्योति गर्ल्स कॉलेज संगत में आगाज हुआ।
मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे यूनिवर्सिटी के यूथ भलाई विभाग के डायरेक्टर एवं डीन भाषा फैकल्टी डॉ. सतीश कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके फेस्टिवल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गर्ल्स कॉलेज में जोन का क्षेत्रीय युवक मेला करवाने को सराहनीय कदम ठहराया।
कॉलेज के चेयरमैन सतविंदर सिंह संधू ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
वाइस प्रिंसिपल अनीता ने बताया कि तीन दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल में बठिंडा जोन के 59 कॉलेज विभिन्न आइटम में भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम का आगाज होने के साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी अपनी दमदार परफारमेंस के साथ मंच पर छा जाने की ललक में दिखा। प्रत्येक आइटम में दर्जनों विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का जलवे दिखाए जिससे कांटे की टक्कर में निर्णायक मंडल के लिए फैसला लेना कठिन हो गया। खचाखच भरे पंडाल में बैठे विद्यार्थी ही नहीं बल्कि प्राध्यापकों ने भी तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इसी के साथ उनका परफारर्मेंंस भी बेहतर रहा।
ग्रुप शबद
प्रथम- बाबा फरीद कॉलेज दयोण
द्वितीय - बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट
तृतीय - सरकारी राजिंदरा कॉलेज बठिंडा
समूहशबद गायन
प्रथम- बाबा फरीद कॉलेज दयोण
द्वितीय - बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट
तृतीय - सरकारी राजिंदरा कॉलेज बठिंडा
क्लासिकलवोकल
प्रथम- बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट
द्वितीय - सरकारी राजिंदरा कॉलेज बठिंडा
तृतीय - सरकारी शहीद भगत सिंह कॉलेज कोटकपूरा
क्ले मॉडलिंग
प्रथम- पंजाबी यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर बठिंडा
द्वितीय - डीएवी कॉलेज बठिंडा
तृतीय - बाबा फरीद कॉलेज दयोण
गिद्दा
प्रथम- माता साहिब कौर गर्ल्स कॉलेज तलवंडी साबो
द्वितीय - सरकारी राजिंदरा कॉलेज बठिंडा
तृतीय - यादविंदरा कॉलेज आफ एजुकेशन तलवंडी साबो
चतुर्थ - ज्ञान ज्योति गर्ल्स कॉलेज गुरथड़ी
क्विज
प्रथम- यादविंदरा कॉलेज आफ इंजीनियरिंग
द्वितीय - सरकारी राजिंदरा कॉलेज
तृतीय - पंजाबी यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर बठिंडा
लैंडस्केप
प्रथम- सरकारी बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट
द्वितीय - बाबा फरीद कॉलेज दयोण
तृतीय - यूनिवर्सिटी कॉलेज घुद्दा
रंगोली
प्रथम- डीएवी कॉलेज बठिंडा
द्वितीय - बाबा फरीद कॉलेज दयोण
तृतीय - एसएसडी गर्ल्स कॉलेज बठिंडा
पहले दिन के परिणाम : गिद्दा में माता सहिब कौर गर्ल्स कॉलेज प्रथम ।
बठिंडा जोन के 59 कॉलेजों के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक परफारमेंस में कांटे की टक्कर।
जोनल यूथ फेस्टीवल का धमाकेदार आगाज, शबद गायन में बाबा फरीद कॉलेज की बल्ले-बल्ले।