कैंप में 47 व्यक्तियों की जांच
रामपुरा फूल| एसएमओअमरीक सिंह के नेतृत्व में सिविल अस्पताल में एक दिवसीय चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान 47 व्यक्तियों की जांच की गई। इनमें से 38 व्यक्ति हड्डियों की बीमारी, दो व्यक्ति आंखों की बीमारी, तीन व्यक्ति बहरेपन पांच व्यक्ति दिमागी परेशानी से पीड़ित पाए गए। इनकी जांच डॉ. गोबिंद गोयल, नरिंदर बंसल नरिंदर गर्ग द्वारा अपनी टीम के साथ किया गया। एसएमओ अमरीक सिंह ने बताया कि जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र बठिंडा की ओर से जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इस तरह के कैंप लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर अपाहिज व्यक्तियों के सर्टिफिकेट भी बनाए गए।(जतिंदरजीत आशु)