पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लावारिस बच्चे को एजेंसी को सौंपा

लावारिस बच्चे को एजेंसी को सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | जिलाप्रशासन ने मंगलवार को डेढ़ साल के एक लावारिस बच्चे का मेडिकल करवाने के बाद उसे अडाप्शन सेंटर फरीदकोट को सौंप दिया। डीसी डॉ. बसंत गर्ग ने बताया कि बच्चा 21 सितंबर की दोपहर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के समीप से मिला था। उस दौरान बच्चा बीमार भी था। जो कमला देवी, शिंदर कौर सुमन वासी वार्ड नंबर 12 को मिला था। एसडीएम मौड़ ने रेलवे पुलिस की तरफ से बनती कार्रवाई करने के बाद उसे मंगलवार को बाल भलाई कमेटी बठिंडा की तरफ से अडाप्शन सेंटर फरीदकोट भेज दिया। बच्चे के परिजनों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिल सकी है।