बुजुर्ग को रेलवे स्टेशन पर छोड़ा
बठिंडा | रेलवेस्टेशन के बाहर ग्राउंड में एक बुजुर्ग को लावारिस छोड़ कर कोई फरार हो गया। इसकी सूचना पर सहारा जन सेवा के वर्कर मौके पर पहुंचे। जहां वे बुजुर्ग को संभाला और अस्पताल लेकर गए। सहारा जन सेवा के प्रधान विजय गोयल ने बताया कि बुजुर्ग की उम्र करीब 80 साल है। उनकी हालत ठीक होने के चलते ही शायद उनके परिवार के मेंबर बठिंडा छोड़ कर फरार हो गए। उन्होंने अपना नाम चंदगी राम और कैथल निवासी बताया। उन्हें कोई लड़का स्टेशन पर छोड़ कर चला गया। परिजनों की जानकारी हासिल करने का प्रयास संस्था कर रही है। संस्था की देखरेख में वे हैं।