पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला का हुआ भव्य समापन

श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला का हुआ भव्य समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा. अग्रवाल कॉलोनी स्थित चिंतपूर्णी मंदिर के समीप श्री रामचन्द्र कला क्लब की तरफ से आयोजित रामलीला का उद्घाटन वीरवार रात्रि पवन कुमार सिंगला ने रीबन काटकर किया। क्लब के डायरेक्टर अमित कुमार राज कुमार नाटा के निर्देशानुसार मंच पर श्रीराम के राजतिलक दृश्य के साथ-साथ लव-कुश और सीता परित्याग के दृश्य दिखाए गए।
रामलीला में राज कुमार नाटा, विजय प्रकाश, रुपिंदर कुमार शर्मा, विक्की शिवान, अशोक, गोलू, विक्रांत, रिंकू, रजिंदर चौहान, जगदीप सिंह, गोल्डी, रमेश कुमार मेहशी, बलराज भवनिया, मोहन लाल पप्पी, शिव, सोनू, विक्की बाबा, रवि, रूपा, बाल कृष्ण, अभी, दविंदर, रिंकू मणि ने अपना सहयोग दिया। इस दौरान क्लब की तरफ से भंडारा भी लगाया गया। रामलीला के समापन पर क्लब के प्रधान डॉ. प्रवीण गर्ग और चेयरमैन विजय चौधरी ने सभी संस्थाओं का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया गया।