पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजिंदरा कॉलेज में एनएसएस कैंप लगाया

राजिंदरा कॉलेज में एनएसएस कैंप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | सरकारीराजिंदरा कॉलेज में यूनिट-3 यूनिट-4 लड़कियां का सात दिवसीय एनएसएस कैंप प्रो. परमदीप कौर प्रो. अमला शर्मा के नेतृत्व में लगाया गया। कैंप में 108 वॉलंटियरों ने हिस्सा लिया। कैंप का उद्घाटन प्रिंसिपल विजय गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंप में भाग लेने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा होता है तथा उनके अंदर समाजसेवा के कार्य करने की भावनाएं जागृत होती है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इस प्रकार के कैंपों में भाग लेने को प्रेरित किया। कैंप के दौरान मैक्स अस्पताल के डॉ. अजमेर सिंह ने वॉलंटियरों को इमरजेंसी मैनेजमेंट आफ डिजीज के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस दौरान प्रो. अशोक मित्तल ने छात्राओं को आरटीआई के बारे में बताया।

सरकारी रजिंदरा कॉलेज में एनएसएस कैंप के दौरान उपस्थित विद्यार्थी।