सालासर धाम को श्रद्धालु रवाना
बठिंडा | श्रीहनुमान सेवा समिति की ओर से श्री सालासर धाम में मेले के दौरान पांच दिवसीय 7वां विशाल मेडिकल कैंप, मसाज कैंप विशाल भंडारा लगाने के लिए समिति मेंबरों का जत्था शनिवार को रवाना हो गया। 40 सदस्यीय जत्था गांव कोहला (हनुमानगढ़ टाऊन) के नजदीक कैंप लगाने के लिए समिति के वरिष्ठ सदस्य सुभाष अरोड़ा की अगुवाई में रवाना किया गया। समिति के प्रधान सोहन माहेश्वरी ने बताया कि उक्त कैंप तथा भंडारा गांव कोहला की गर्ग इंडस्ट्रीज के सहयोग से लगाया जा रहा है।