पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान श्रीराम का जीवन मनुष्य को सिखाता है मर्यादा का पाठ

भगवान श्रीराम का जीवन मनुष्य को सिखाता है मर्यादा का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | श्रीरामचरित्र कला केंद्र बठिंडा की ओर से अमरीक सिंह रोड पर आयोजित श्री रामलीला के दौरान शुक्रवार की रात्रि विष्णु दरबार, राम जन्म, सीता जन्म, हनुमान जन्म के दृश्यों का मंचन हुआ। जबकि शनिवार को रामलीला के दौरान ताड़का वध, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर के दृश्यों का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर का दृश्य देख दर्शक काफी भावुक हो गए। रामलीला का उद्घाटन मुख्य मेहमान डॉ. सतपाल भठेजा ने किया। उन्होंने बताया कि रामलीला से हमें भगवान रामचंद्र जी की तरह जीवन में मर्यादा पुरुष बनने की प्रेरणा मिलती है। हम सभी को भगवान राम के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। मुख्य मेहमान डॉ. सतपाल भठेजा को केंद्र के सदस्यों की ओर से सम्मानित भी किया गया।

रामलीला के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. सतपाल भठेजा को सम्मानित करते हुए श्रीराम चरित्र कला केंद्र के सदस्य।