पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटोमोबाइल वर्कशाप का आयोजन

ऑटोमोबाइल वर्कशाप का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | ज्ञानीजैल सिंह पीटीयू कैंपस में मैकेनिकल विभाग द्वारा ऑटोमोबाइल इंजन मैकेनिज्म विषय पर दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का उद्घाटन कैंपस डायरेक्टर डॉ.जसबीर सिंह हुंदल ने किया। उन्होंने कहा कि मैकेनिकल विभाग द्वारा किया जा रहा प्रयास बेहद सराहनीय है। ऐसे वर्कशाप में हिस्सा लेने से छात्र ज्यादा गंभीरता से ज्ञान हासिल करते हैं। उन्होंने वादा किया कि भविष्य में भी विभाग को हरसंभव सहायता दी जाएगी, ताकि बच्चे अपने क्षेत्र में इनोवेशन कर सकें। वर्कशॉप में रुटीन की पढ़ाई कें मुकाबले ज्यादा कुछ सीखने को मिलता है। इस मौके पर कई प्रकार के इवेंट करवाए गए। इसमें ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के इतिहास अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया। विभाग के कोआर्डिनेटर प्रो.डॉ.सुरिंदर सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया और छात्रों को इस वर्कशाप में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए प्रेरित किया।