- Hindi News
- कम्प्यूटर अध्यापकों ने शहर में निकाला कैंडल मार्च
कम्प्यूटर अध्यापकों ने शहर में निकाला कैंडल मार्च
बठिंडा | शनिवारको शहर के सद्भावना चौक से शुरू होकर धोबी बाजार, फायर ब्रिगेड चौक, मैहना चौक होते हुए रेलवे स्टेशन तक कैंडल मार्च निकाल कर टीचरों ने अपना विरोध दर्ज कराया।इस दौरान यूनियन नेता विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उनकी जत्थेबंदी द्वारा शिक्षा विभाग में वापसी की मांग को लेकर पिछले काफी समय से मोहाली में शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान उनके कुछ अध्यापक मरण व्रत पर भी बैठे हुए थे। लेकिन शनिवार को पुलिस ने उनको धक्के से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनको शिक्षा विभाग में शामिल करके गिरफ्तार किए गए नेताओं को जल्द ही रिहा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और भी तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदर्शन में प्रदीप कुमार, ममता रानी, रचना रानी, संदीप कुमार ने भी संबोधित किया।