- Hindi News
- भंडारे के लिए राशन सामग्री से भरे ट्रक रवाना
भंडारे के लिए राशन सामग्री से भरे ट्रक रवाना
बठिंडा| बठिंडासीमेंट डीलर्स एसोसिएशन की तरफ से शारदीय नवरात्र में माता श्री नैना देवी जी दरबार कोलां वाला टोबा पड़ाव पर स्थित लोंगोवाल एवं पटियाला वाली धर्मशाला में 25वीं बार विशाल भंडारा लगाया जाएगा।
इसके उपलक्ष्य में शनिवार को नई बस्ती, गली नंबर 6 स्थित एसीसी सीमेंट के दफ्तर के नजदीक पुजारी प्रेम चंद शास्त्री और अनेश शास्त्री के सानिध्य में हवन-यज्ञ करवाया गया। जिसमें सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने हवन-यज्ञ में आहुति डालते हुए महामाई जी की पूजा अर्चना की और उपस्थित श्रद्धालुओं में भंडारा वितरित किया। इसके उपरांत एसोसिएशन के प्रधान राजिंदर बांसल की अगुवाई में एसीसी कंपनी के मैनेजर मनीष ने हरी झंडी दिखाकर महामाई जी के जैकारे लगाते हुए लंगर सामग्री से भरे हुए 3 ट्रकों और 1 बस को रवाना किया। प्रधान राजिंदर बांसल ने बताया कि 28 सितम्बर से वहां जाने वाले यात्रियों की सेवा के लिए समोसे, ब्रेड पकौड़े, चाय, टिक्की, फ्रूट चाट, जलजीरा, शरबत, मिठाई, पूरी छोले और रोटी सब्जी का लंगर लगाया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी और दवाईयों का मुफ्त कैंप भी लगाया जाएगा।भंडारे में छोटे बच्चों के लिए 24 गर्म दूध उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर राहुल बांसल, सुनील, रिशम बांसल, नरेंदर वर्मा, एडवोकेट सुरिंदर मोहन दीक्षित, राकेश, अशोक, कुलदीप, तरसेम, सतपाल सिंगला, विनीत, राजू, भगवन दास, बॉबी बांसल बलकरन सिंह उपस्थित थे। (वारिज़ आहुजा)
सीमेट डीलर्स हवन यज्ञ में अाहुति डालते हुए। फोटो: वारिज आहुजा।
सीमेंट डीलर्स नैना देवी में लंगर के लिए भंडारा रवाना करते हुए।