नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार
बठिंडा | बीतीरात गांव रामपुरा में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित लड़की ने शनिवार को सब ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फूल के समक्ष अपने बयान दर्ज करा दिया है। गांव हररायपुर की रहने वाली पीड़ित नाबालिग ने पुलिस के पास बयान दर्ज बताया है कि वह 25 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे अपने चाचा के घर से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी दलजीत सिंह निवासी पत्ती कर्मचंद महराज उसे जबरन पकड़कर गांव की एक धर्मशाला में ले गये। जहां मनप्रीत ने उसके साथ रेप किया। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप चिल्ड्रन सैक्सुअल एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।