पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमरजेंसी केस अटेंड करने जा रही डाक्टर रेणुका पर शराबियों ने किया हमला

एमरजेंसी केस अटेंड करने जा रही डाक्टर रेणुका पर शराबियों ने किया हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुरासिविल अस्पताल में तैनात एक महिला डाक्टर के साथ शुक्रवार शाम को कुछ शराबियों ने बदसलूकी की। इतनी ही नहीं शराब के नशे में धुत युवक ने डॉक्टर पर हमला कर दिया और मोबाइल फोन झपट कर फरार हो गए। सूचना एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरु की। कंट्रोल रूम से मैसेज मिलते ही रामपुरा फूल के पास पुलिस ने आरोपी रिट्ज कार सवार युवकों को पकड़ लिया, जिन्हें बाद में थाना कैंट लाया गया।

रामपुरा फूल में तैनात गायनी डॉ.रेणुका गोयल ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसे सिविल अस्पताल रामपुरा फूल से फोन आया कि एक डिलवरी केस है। वह तुरंत रवाना हो गई। कार उनका ड्राइवर विनोद कुमार चला रहा था। चेतक पार्क के पास बेरीकेड्स के समीप पहुंचे तो आगे से आते वाहन देख कर उन्होंने अपनी कार रोक ली। विनोद ने बताया कि उसकी कार के आगे एक रिट्ज कार खड़ी थी। इतने में उसकी कार को पीछे से एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। डॉ.रेणुका ने बताया कि इस दौरान पीछे से टक्कर मारने वाली गाड़ी से एक व्यक्ति नीचे उतरा उसके ड्राइवर को जबरन कार से उतार कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके आगे वाली रिट्ज कार से एक युवक नीचे उतरा और उनके साथ गाली गलौच शुरु कर दी उसने शराब पी रखी थी। इस युवक ने उन पर भी हमला कर दिया। इतने में एक राहगीर ने अपना बाइक रोका उनसे घटना के बारे में जानकारी हासिल कर तमाम घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने दोनों कार को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं डॉ.रेणुका ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

बरनाला रोड पर क्षतिग्रस्त हुई डॉ.रेणुका की कार।

आरोपी काबू हो गए हैं

^आरोपियोंको हिरासत में लिया जा चुका है। कार भी पुलिस हिरासत में है। डॉ.रेणुका ने लिखित शिकायत कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहनलाल, एसएचओ,थाना कैंट,बठिंडा।