पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाना को 101 रनों से पराजित कर बाबा फरीद कॉलेज फाइनल में

समाना को 101 रनों से पराजित कर बाबा फरीद कॉलेज फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| पंजाबीयूनिवर्सिटी की ओर से बाबा फरीद कॉलेज के ग्राउंड पर करवाए जा रहे जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में शुक्रवार को बाबा फरीद कॉलेज दयोण की टीम ने 101 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा फरीद कॉलेज की टीम ने 20 ओवर में 167 रन बनाए। इसमें कप्तान कमल ने 38 रन, मोहित ने 46 तथा हरजोत ने 23 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में मैदान में उतरी पब्लिक कॉलेज समाना की टीम महज 66 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह बाबा फरीद कॉलेज ने 101 रन से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। बाबा फरीद ग्रुप के डिप्टी डायरेक्टर अकादमिक डॉ. प्रदीप कौड़ा, प्रिंसिपल डॉ. वलैत सिंह बराड़, वाइस प्रिंसिपल मनीश बांसल एग्रीकल्चर विभाग के मुखी डॉ. एसएस बल, कोच रशपाल सिंह, टीम इंचार्ज जसविंदर सिंह, हरविंदर सिंह मैनेजर अजीतपाल सिंह ने टीम को बधाई दी।

विगत बाइस सितंबर से शुरू इस टूर्नामेंट में नेहरू मेमोरियल कॉलेज मानसा, बाबा फरीद कॉलेज दयोण, कोरडिया कॉलेज संघोल, गुरू गोबिंद सिंह कॉलेज तलवंडी साबो, पब्लिक कॉलेज समाना, यूनिवर्सिटी कॉलेज जैतो, नेशनल कॉलेज भीखी, यादविंदरा कॉलेज आफ इंजीनियरिंग तलवंडी साबो, सरकारी कॉलेज मालेरकोटला, पंजाबी यूनिवर्सिटी टीपीडी मालवा कॉलेज रामपुरा, सरकारी बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट, एसएसडी कॉलेज बरनाला, जेएसजे कॉलेज गुरनेकलां तथा डीएवी कॉलेज बठिंडा समेत 14 टीमें भाग ले रही हैं।

बाबा फरीद कॉलेज में करवाए गए क्रिकेट मुकाबले में भाग ले रहे विद्यार्थी।