पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोनों पैरों से अपाहिज को बस ने कुचला, मौत

दोनों पैरों से अपाहिज को बस ने कुचला, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयबस स्टैंड के काउंटर नंबर एक पर मौजूद बस ने एक अपाहिज व्यक्ति, जिसकी दोनों टांगे नहीं थीं को कुचल दिया। इस हादसे में अपाहिज व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का सिर बस के नीचे आने से बुरी तरह से कुचला गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक का दिमाग तक बाहर निकलकर सड़क पर बिखर गया था। हादसे के बाद बस चालक बस काे लेकर भाग निकला था, लेकिन सहारा जनसेवा के वर्करों ने उसकी पहचान कर पुलिस काे मामले की सूचना दी। फिलहाल बस स्टैंड चौकी इंचार्ज ने उक्त बस को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अपाहिज की जेब से मिले विकलांग पहचान कार्ड से उसकी पहचान गुरलाल सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी परसराम नगर बठिंडा के तौर पर की गई। पुलिस ने सहारा वर्करों की मदद से मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।