- Hindi News
- विवाहिता को बंदी बनाने की आशंका, पति गिरफ्तार
विवाहिता को बंदी बनाने की आशंका, पति गिरफ्तार
दहेजकी मांग पूरी ना करने पर विवाहिता को बंदी बनाकर रखने वाले ससुरालियों के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
उक्त मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुरमुख सिंह निवासी राजस्थान ने थाना कोतवाली पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि उसकी लड़की जिसका पहले तलाक हो चुका है, का दूसरा विवाह 18 जून 2014 को आरोपी सतनाम सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी हाजी रतन गेट बठिंडा के साथ हुआ था। शादी के समय उन्होंने अपनी समर्थनुसार सामान भी दिया था, लेकिन उसके ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। वे आये दिन उसे और दहेज लाने के ताने मारने लगे। इतना ही नहीं बेटी को प्रताड़ित भी करते थे। पिछले कुछ समय से उसकी लड़की गायब है।
उसे आशंका है कि उसके ससुराल वालों ने ही उसे कहीं बंदी बनाकर रखा हुआ है। पीड़ित पिता की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने पति सतनाम सिंह, ससुर हरी सिंह, सास वीरा कौर, ननद सीमा, देवर अमनदीप सिंह निवासी हाजी रतन गेट बठिंडा के अलावा अन्य तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।