पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबा के गीतों पर डांडिया का धमाल.. पेज|2

गरबा के गीतों पर डांडिया का धमाल.. पेज|2

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा. नवरात्रआरंभ होते ही शहर में जगह-जगह पर धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन शुरू हो गए हैं। शनिवार को चिंतपूर्णी डांडिया मंडल की ओर से अमरीक सिंह रोड की सुभाष गली में डांडिया उत्सव आयोजित किया गया। इसकी शुरूआत मां अंबे की आराधना के साथ हुई।
'
महिलाओं ने गीतों पर जमकर डांडिया नृत्य किया। गली के हर कोने में ग्रुप बनाकर नाच रहे डांडिया रसिकों ने जमकर लुत्फ उठाया। हर जगह पर डांडियां की खनक ही सुनाई दे रही थी। परिवार और मित्र मंडली के साथ आकर्षक परिधानों में सजकर आए लोगों ने अपने हुनर को भी प्रदर्शित किया।

डांडियां में गुजरात राजस्थान की संस्कृति का एकाकार रूप देखने को मिला। गरबा के गीतों पर युवतियां महिलाएं झूमती-थिरकती रही। यही नहीं युवाओं की टोली भी अपने विशिष्ट अंदाज में डांडिया का लुत्फ उठाते नजर आए। समागम के दौरान वंदना जैन, कविता सयाल, मोना ठुकराल, माला, विनिता, मोनिका, शिप्रा, नीतू, ममता, सोनाक्षी, आशिमा आदि उपस्थित थीं।

अमरीक सिंह रोड पर सुभाष गली में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका महिलाओं ने खूब आनंद लिया।