पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्वेलरी आइटम पर आए कई ऑफर

ज्वेलरी आइटम पर आए कई ऑफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा। बठिंडा में ब्रांडेड ज्वेलरी काफी ज्यादा महंगी होने के कारण लोगों का इसकी तरफ क्रेज कम है। लेकिन फिर भी लोग सोना खरीदने के लिए आगे रहे हैं। लोगों द्वारा कुंदन, एंटीक, कुलकी, इटालियन टाइप का सोना ज्यादा खरीदा जा रहा है। वहीं सोने की आयटमों के भी विभिन्न प्रकार के डिजाइन बाजार में आए हुए हैं। इसके अलावा चांदी की आयटमों का भी लोगों में काफी क्रेज है। इसके साथ ही लोगों द्वारा डायमंड की ज्वेलरी भी खरीदी जा रही है। वहीं शादी विवाह का सीजन होने पर भी सोने की डिमांड एक बार जरूर बढ़ी है। ज्वेलर्स की ओर से मीना और नग जड़ित सोने चांदी के गहने की नई डिजाइन लॉन्च की गई हैं।

2 हजार से शुरू हो जाते हैं गिफ्ट्स : बाजार में त्योहारी सीजन को लेकर ज्वेलर्स की ओर से कई प्रकार के आकर्षक गिफ्ट्स भी बाजार में उतारे गए हैं। सोने के बाजार में कई प्रकार के आकर्षक गिफ्ट्स आए हुए हैं। जो देखते ही बनते हैं। इन गिफ्ट्स की शुरूआत 2 हजार से शुरू हो जाती है। जो ग्राहक अपनी हैसियत अनुसार ले सकता है। वहीं चांदी के गिफ्ट्स 1 हजार रुपए से ही शुरू हो जाते हैं। जो भी काफी रेंज तक हैं। वहीं डायमंड के भी बाजार में कई प्रकार के गिफ्ट्स हैं। वहीं बाजार में मीनाकारी वाले गहने किसी भी मौके पर किसी भी तरह के ड्रेस के साथ पहने जा सकते हैं।

हल्के गहने ट्रेंड में| सुहागज्वेलर्स के राज कुमार ने बताया कि सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से अब लोग भारी गहने कम ही पसंद कर रहे हैं। इसलिए इस बार हम अपने डिजाइन में हल्के गहने पर जोर दिया है। वहीं बांबे ज्वेलर्स के अनुसार के ब्रांडेड ज्वेलरी ज्यादा महंगी होने के कारण लोगों का उसकी तरफ ज्यादा क्रेज नहीं है। इस कारण लोग कुंदन आदि सोने को खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं।

सोने की हैं कई वेरायटियां

फेस्टिवल सीजन


बठिंडा की ज्वेलरी की दुकान पर सजाई गई ज्वेलरी।