- Hindi News
- बाइक से टकराई सीएस की कार तीन युवक जख्मी
बाइक से टकराई सीएस की कार तीन युवक जख्मी
बठिंडा-गोनियानारोड पर रविवार की रात को सीएस की नीली बत्ती कार ने बाइक को ठोक दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गए। जिन्हें सूचना पर नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वर्करों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जख्मियों की पहचान वीर बहादुर पुत्र सोहन सिंह निवासी आदर्श नगर, रंजीत सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी बठिंडा कैंट और अमनदीप सिंह पुत्र मंदर सिंह निवासी धोबियाना रोड़ के तौर पर की गई है। हादसे की सूचना पर थाना थर्मल की पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां अधिकार सुखमंदर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके कारण इस संबंध में कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है। बताया जाता है रविवार रात बठिंडा-गोनियाना रोड़ पर सीएस की कार के आगे अचानक आवारा पशु गए, जिससे कार चालक का बैंलेंस बिगड़ गया और बाइक से टकरा गई। जिसके कारण यह हादसा हो गया।