- Hindi News
- पुलिस कर्मचारी की संदिग्ध हालत में हुई मौत
पुलिस कर्मचारी की संदिग्ध हालत में हुई मौत
स्थानीयमुल्तानिया ओवर ब्रिज पर सोमवार को संदिग्ध अवस्था में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा के वर्करों ने लाश को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को सहारा जन सेवा को सूचना मिली कि स्थानीय मुल्तानिया फ्लाई ओवर पर एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा के वर्करों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अनिल कुमार के तौर पर हुई। अनिल कुमार सचिवालय में गार्ड के तौर पर अपनी ड्यूटी निभा रहा था। थाना कैनाल कॉलोनी ने उक्त घटना की जांच शुरू कर दी है। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। ताकि पता लग सके की कर्मी की मौत कैसे हुई।