पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आह्वान

ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | बाबाफरीद सीनियर सेकेंडरी स्कूल दयोण के सेमिनार हॉल में सोशल वेलफेयर के कोआर्डिनेटर जसवीर सिंह की अगुवाई में एनएसएस दिवस मनाया गया। इस मौके पर गांव बहमन दीवाना के क्लब के सहयोग से रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर एडमिन परमजीत कौर धालीवाल, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट अमितोज धालीवाल, यूथ सेवाएं विभाग के सहायक डायरेक्टर रघुवीर सिंह मान, डीएसपी गुरदर्शन सिंह इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। समागम में उपस्थित पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने लोगों से नशे से दूर रहने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आह्वान किया। बाबा फरीद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के डिप्टी डायरेक्टर एक्टीविटीज बीडी शर्मा ने बच्चों को समाजसेवी कार्यों को लिए उत्प्रेरित किया। एमडी गुरमीत सिंह धालीवाल, प्रिंसिपल बलजिंदर सिंह वाइस प्रिंसिपल नवनिंदर कौर ढिल्लो ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।

रैली को हरी झंडी दिखाते हुए पुलिस अधिकारी।