पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को बताया सफाई का महत्व

बच्चों को बताया सफाई का महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | सोहणापंजाब मुहिम के तहत सरकारी हाई स्कूल चहलांवाली में साइंस सुपरवाइजर कंवलजीत सिंह ढिल्लों ने सफाई मुहिम का शुभारंभ किया। स्कूल मुखी बलजिंदर सिंह की अगुवाई में सभी अध्यापकों एवं बच्चों ने क्लासरूम, साइंस एवं कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी छतों की सफाई की। इस कार्य में जसमीत सिंह, हरजिंदर कौर, कुलदीप सिंह, अमनदीप कौर, हरप्रीत कौर,राजविंदर सिंह ने भी योगदान दिया। एक अन्य समारोह के दौरान जिला साइंस सुपरवाइजर कंवलजीत सिंह ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी जोड़कियां में भी इस मुहिम की शुरुआत की।