- Hindi News
- जिलास्तरीय अंडर 14 नेटबाल में बठिंडा 1 ने गोनियाना को हराया
जिलास्तरीय अंडर-14 नेटबाल में बठिंडा-1 ने गोनियाना को हराया
शिक्षाविभाग की ओर से करवाया जा रहा जिलास्तरीय टूर्नामेंट सोमवार को संपन्न हो गया। डीईओ सेकंडरी डॉ. अमरजीत कौर कोटफत्ता के दिशा-निर्देशों में अंडर 14, 17, 19 ब्वायज-गर्ल्स के विभिन्न मैदानों में करवाए जा रहे खेल मुकाबलों का एईओ पवित्र कौर, प्रिंसिपल कर्मजीत सिंह, शेर सिंह, हरमंदर सिंह ने निरीक्षण करके खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।
डीपीई कुलदीप सिंह ने बताया कि डोजबाल के अंडर 19 ब्वायज वर्ग में भुच्चो मंडी जोन ने गोनियाना को 2-1 सेट से हराया जबकि गर्ल्स में भगता जोन ने गोनियाना को सीधे सेट में 2-0 से परास्त किया। नेटबाल अंडर 14 ब्वायज में बठिंडा वन ने गोनियाना पर 3 के मुकाबले 8 अंकों से जीत दर्ज की। अंडर 14 ब्वायज में बठिंडा वन ने संगत जोन को 6-8 से हराया। अंडर 19 ब्वायज में बठिंडा वन ने संगत को 3-20 से पछाड़ा। नेटबाल गर्ल्स अंडर 14 में बठिंडा वन ने संगत जोन को 5-9 से हराया। बास्केटबाल गर्ल्स अंडर 14 में बठिंडा टू ने बठिंडा वन को 4-10 से हराया, वहीं अंडर 17 में बठिंडा सेकंड ने बठिंडा वन को 12-16 से तथा अंडर 19 में बठिंडा-टू ने बठिंडा वन को 7-18 से परास्त किया। सरकारी राजिंदरा कॉलेज के हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में हुए हॉकी मुकाबले में अंडर 14 ब्वायज में बठिंडा वन ने मंडी कलां को 1-0 से हराया, अंडर 17 ब्वायज में बठिंडा वन ने भुच्चो जोन को 6-0 से तथा अंडर 19 में बठिंडा वन ने भुच्चो मंडी जोन को 8-0 से हराया। हॉकी गर्ल्स में अंडर 14 में बठिंडा वन ने मंडी कलां को 1-0 से, अंडर 17 में बठिंडा वन ने बठिंडा टू को 1-0 से हराया। इसी तरह अंडर 19 गर्ल्स में मंडी कलां जोन ने बठिंडा वन को 1-0 के अंतर से हराया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में लेक्चरर मनदीप कौर, दलीप कौर, राधेश्याम, जगदीश कुमार, गुरसेवक सिंह, सुखमंदर सिंह ने योगदान दिया।