एक ही ट्रैक पर गईं दो ट्रेनें, हादसा टला
बठिंडा/धूरी| रेलवेमुलाजिमों की लापरवाही के कारण बुधवार को दो ट्रेनें आमने-सामने गईं। शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रैक का कांटा नहीं बदला गया और मेल गाड़ी आने के बावजूद मालगाड़ी को ग्रीन सिग्नल दे दिया। हरिद्वार मेल धूरी स्टेशन से निकली ही थी कि कौलसेडी के पास सामने से मालगाड़ी आती दिखी। ड्राइवर सतपाल ने गार्ड राधेश्याम को वायरलेस कर इमरजेंसी ब्रेक लगवाई जिससे बड़ा हादसा टल गया। एक हजार यात्री सवार थे। -विस्तृत| पंजाब पेज