पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर सुधार ट्रस्ट ने जारी किए नाॅन कंस्ट्रक्शन नोटिस

नगर सुधार ट्रस्ट ने जारी किए नाॅन कंस्ट्रक्शन नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरसुधार ट्रस्ट की कॉलोनियां अभी पूरी तरह से डेवलप भी नहीं हुई कि ट्रस्ट ने लोगों को वहां पर कंस्ट्रक्शन करने पर नाॅन कंस्ट्रक्शन नोटिस जारी कर दिया है। इससे प्लाट मालिकों में रोष पैदा हो गया है। वहीं लोगों का कहना है कि ट्रस्ट की ओर से सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।

जबकि ट्रस्ट का कहना है कि लोग एक बार मकान तो बनाएं उनकी पूरी सुविधाएं दे दी जाएंगी। कुछ लोग ट्रस्ट के नोटिस के खिलाफ अदालत में भी जा चुके हैं, जिनके केस विचाराधीन हैं।

नहींहै सीवरेज कनेक्टिविटी :

नगरसुधार ट्रस्ट की कॉलोनियों में अभी तक सीवरेज की व्यवस्था भी ठीक से नहीं हो सकी है। कॉलोनियों में सीवरेज तो डाल दिया है लेकिन कनेक्टिविटी नहीं दी गई है। गुरुकुल रोड स्थित राजीव गांधी नगर योजना, ट्रांसपोर्ट नगर, और मनमोहन कालिया एन्क्लेव में सीवरेज तो डाल दिया, मगर उसे कनेक्टिविटी नहीं दी गई।

यही नहीं इन कालोनियों में अभी तक निगम की वाटर सप्लाई भी नहीं है, जबकि ट्रस्ट ग्राउंड वाटर को ही ट्रीट कर देने की बात कर रहा है।

दोलोग केस भी जीते, 5 हजार रुपए किया जुर्माना : नगरसुधार ट्रस्ट की ओर से 2010 से लोगों पर 3 वर्ष का 150 रुपए प्रति फीट के हिसाब से नॉन कंस्ट्रक्शन चार्ज भुगतान करने का नोटिस जारी कर दिया। इसके खिलाफ कुछ लोग अदालत में चले गए।इनमें से दो लोग करोड़ी मल एडवोकेट गर्ग केस को जीत भी चुके है। केस जीतने पर अदालत ने कॉलोनी ने निवासियों की दलीलों पर सहमत होते हुए 16 जून 2014 को ट्रस्ट को 5-5 हजार रुपए जुर्माना भी किया।

ट्रस्टकी मनमानी के खिलाफ अलाॅटियों ने बनाई यूनियन

ट्रस्टकी ओर से ट्रस्ट की कालोनियों में सुविधाएं देकर मनमानी करने वाले ट्रस्ट के खिलाफ ट्रांसपोर्ट नगर कॉलोनी के लोगों द्वारा लेक व्यू एन्क्लेव रेसिडेंट वेलफेयर सोसायटी बठिंडा का गठन किया है। सोसायटी के प्रधान राज कुमार को बनाया गया कि उनके नेतृत्व में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी द्वारा समय समय पर ट्रस्ट से बातचीत भी की गई। लेकिन ट्रस्ट उनको सिर्फ मकान बनाने के लिए कहता रहा। जबकि लोग इस बात पर अड़े हंै कि उनको पहले सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएं।

लोगों ने कहा कि अगर कॉलोनियों में सुविधाएं होंगी तो ही वे यहां सही ढंग से रह पाएंगे, नहीं तो उन्हें यहा रहते हुए परेशानियाें का सामना करना पड़ेगा।

^बेशक ट्रस्ट की ओ