सीपीएस सिंगला का होगा सम्मान
बठिंडा| बठिंडापश्चिम वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की बैठक खूबचंद अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंजाब सरकार द्वारा बठिंडा पश्चिम में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने के फैसले पर पर खुशी जाहिर की गई। मुख्य वक्ता देसराज छतरीवाला ने कहा कि आर्गेनाइजेशन द्वारा बठिंडा पश्चिम में स्टेडियम बनवाओ, नई पीढ़ी को सार्थक दिशा दिखाओ मुहिम चलाई गई थी। इलाका निवासियों के भरपूर समर्थन से लोक लहर बनने पर सरूप चंद सिंगला ने इसे जायज ठहराते हुए पहल के आधार पर पूरा कराने का वादा किया था। संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला की रहनुमाई में बनने वाला स्टेडियम बठिंडा पश्चिम वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की बड़ी जीत है। इसलिए आर्गेनाइजेशन ने सीपीएस सिंगला को सम्मानित करने का फैसला किया है। छतरीवाला ने कहा आर्गेनाइजेशन लोगों की समस्याओं को हल कराने को प्रयासरत रहेगी। इस बैठक में अमित चोपड़ा, दर्शन सिंह, मोहन लाल वर्मा, बंसी लाल, सतपाल, प्रदीप सोनू, राधेश्याम, हेमंत अरोड़ा, इंजी. एनके शर्मा, हरमंदर सिंह, बलदेव राज, रमेश कुमार, मदन लाल, लखवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।