कैडेट्स को दी बोट पुलिंग की ट्रेनिंग
तीनपंजाब एनसीसी नेवल यूनिट में कमांडिंग अफसर कैप्टन डीके शर्मा की अगुवाई में चल रहे कैंप में कैडेट्स को बोटिंग बोट पुलिंग की ट्रेनिंग दी गई। इस कैंप में बठिंडा आसपास के जिलों के कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
कमांडिंग अफसर शर्मा ने बताया कि इस कैंप में कैडेट्स को बोटिंग तैराकी की ट्रेनिंग दी गई। जो सेना में जाने वाले नौजवानों के लिए बहुत मददगार साबित होगा। ट्रेनिंग के बाद कैडेट्स को पता चल जाता है कि सेना की क्या जरूरत है और कैसे इसको पूरा किया जा सकता है। ट्रेनिंग में कैडेट्स को मैनेजमेंट के बारे में भी सिखाया गया कि समागम कैसे मैनेज करना है। कैप्टन शर्मा ने कैडेट्स को यूनिट परिसर में आयोजित समागम की मेजबानी करने का मौका दिया गया। जिसमें कैडेट्स ने पूरी जिम्मेदारी से काम किया और एक सफल कैडेट बन कर दिखाया। कैडेट मलिका ने बताया कि इस कैंप में बिताए पल मिले अनुभव ने उनकी जिंदगी को नए मिशन के लिए प्रेरित किया है। इस मौैके पर सुरिंद्र कुमार, अजीत कोकर, जतिंदर सिंह, इंस्ट्रक्टर गुरप्रीत सिंह, स्टोर कीपर हरपाल सिंह, सुनील गिलावत, रमनदीप सिंह, संतोष कुमार गीता काठवाल आदि ने कैडेट्स को भरपूर सहयोग दिया।
बठिंडा लेक में बोटिंग सीखते एनसीसी कैडेट।