पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्योम ने स्ट्रेस फ्री स्टडी के नुक्ते सुझाए

व्योम ने स्ट्रेस फ्री स्टडी के नुक्ते सुझाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | लोकलएजुकेशनल एनजीओ व्योम ने शनिवार को होटल सेपल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। फाउंडर सीईओ एवं सेंट पॉल्स हाई स्कूल के डायरेक्टर अनल लॉरेंस ने अध्यापकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में ग्लोबल एजुकेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने ग्लोबल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अध्ययन एवं अध्यापन की तकनीक में बदलाव लाकर सहजता से स्ट्रेस फ्री एजुकेशन के नुक्ते सुझाए। सेमिनार में रेडिएंट किड्स प्ले वे स्कूल की प्रिंसिपल रजनी लॉरेंस, सेंट पॉल्स हाई स्कूल की प्रिंसिपल शशि लूथर एवं व्योम ट्रेनिंग सॉल्यूशन की मिस नीतिका गोयल ने भी संबोधित किया। सीनियर रिसोर्स पर्सन राजन लूथर ने व्योम ट्रेनिंग सॉल्यूशन के लक्ष्य एवं मकसद पर प्रकाश डाला।