पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ किया प्रदर्शन

कर्मियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | एफसीआईके कर्मचारियों ने शनिवार को दाना मंडी में स्थित कार्यालय के बाहर एफसीआई एग्जीक्युटिव स्टाफ यूनियन के ऑल इंडियन प्रधान एसएस चट्ठा के नेतृत्व में क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने 21 से 30 सितंबर तक वर्क टू रूल पर जाने का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए कहा कि दो साल से जिला में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों पर मानसिक दबाव डाल कर ओवरटाइम काम ले रहे हैं। जिसके एवज में कर्मचारियों को मेहनताना देकर डराया धमकाया जा रहा है। वहीं बीते समय में अधिकारी द्वारा लगातार तंग करने से कुछ कर्मचारी आत्महत्या करने के अलावा नौकरी भी छोड़ चुके हैं, जबकि ओम प्रकाश शर्मा, दीपक गौड़, सीता राम मीणा को जबरदस्ती सरेंडर किया गया। उन्होंने कहा कि इसका विरोध करने पर नौकरी कैरियर खराब करने की धमकी दी जाती है। जिस कारण कर्मचारियों में डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह मामला विभागीय अधिकारियों के ध्यान में लाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर जिला प्रधान पूर्ण सिंह, जिला सचिव खुशी राम, एससीएसटी प्रधान सौराज सिंह पीएन घई ने धरना को संबोधित किया। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव मिश्रा ने कहा कि वह छुट्टी पर हैं। उनको किसी भी प्रकार का यूनियन का नोटिस नहीं मिला। इसकी जांच बाद में की जाएगी।