पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब बर्बादी के कगार पर पहुंचा

पंजाब बर्बादी के कगार पर पहुंचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | आमआदमी पार्टी के प्रांतीय कन्वीनर सच्चा सिंह छोटेपुर शनिवार को जिले के वर्करों में उत्साह का संचार करने बठिंडा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन में रहकर काम करने को तवज्जो देती है। पार्टी का लक्ष्य वर्करों को उचित सम्मान देना है, क्योंकि पार्टी की मजबूती के आधार वर्कर ही हैं। इन्हीं के बूते फैसले लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब बर्बादी के कगार पर पहुंचा है। ऐसे हालातों में प्रदेश को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जुटना होगा। उन्होंने कहा कि दोनों पारंपरिक पार्टियों ने पंजाब की सुध नहीं ली, पिछले 67 सालों में गरीबी कम होने की बजाए गरीबों की तादाद और बढ़ी है, लेकिन नेताओं का विकास जरूर हुआ। पंजाब नशे की दलदल में धंस चुका है। युवाओं को इस दलदल से निकालने के लिए आम आदमी पार्टी पूरा जोर लगाएगी। इस अवसर पर बलजिंदर कौर, जिला इंचार्ज गुरजीत सिंह सिद्धू, अनुशासन कमेटी के किंगरा भी उपस्थित रहे। मंच संचालन संदीप परचंदा ने किया।