पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन धन योजना के लिए कमेटी गठित

जन धन योजना के लिए कमेटी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | प्रधानमंत्रीजन-धन योजना को जिले में सुचारू ढंग से चलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बैंकों, नगर निगमों नगर कौंसिलों की तालमेल कमेटियों का गठन किया गया है, ताकि जिले में हर परिवार तक योजना का लाभ पहुंच सके। इस संबंध में एडीसी जनरल सुमित जारंगल द्वारा मीटिंग कर लोगों से अपील की गई कि वह सर्वे टीमों का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह सुविधा लोगों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को बैंकिंग सुविधा से जोडऩा है। उन्होंने बताया कि टीमों द्वारा लोगों के घरों में जा-जाकर सर्वे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 26 में 100 फीसदी खाते खोले गए हैं।